प्रेम प्रसंग में पत्नी और उसके प्रेमी ने की थी पति जाकिर की हत्या, जमीनी विवाद दिखाकर दूसरे को फंसाने की रची साजिश, गिरफ्तार

0
IMG-20251027-WA0000
Spread the love

बहराइच। पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा अपराध व अपराधियों की रोकथाम एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये दिशा-निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी व क्षेत्राधिकारी महसी धीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में स्वॉट/ सर्विलांस व थाना खैरीघाट पुलिस की संयुक्त टीम को मिली सफलता, मु0अ0सं0 536/2025 धारा- 103(1), 351(3) बी.एन.एस. का सफल अनावरण किया गया ।

घटना के अनावरण का विवरण

थाना खैरीघाट पुलिस को दिनांक 25.10.2025 को वादिनी हसीना पत्नी जाकिर निवासिनी अली नगर कला थाना खैरीघाट जनपद बहराइच द्वारा सूचना दी गई कि उनके चचिया ससुर आसिफ अली व उनके बहनोई रोजन अली व उनके साले नफीश ने पैतृक जमीन के बंटवारे के विवाद को लेकर मेरे पति जाकिर की हत्या कर दी है। सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 536/2025 धारा- 103(1), 351(3) बी.एन.एस. पंजीकृत किया गया । घटना के शीघ्र अनावरण हेतु पुलिस टीम गठित कर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सख्त निर्देश दिये गये थे, जिसके क्रम में स्वाट/सर्विलांस व थाना खैरीघाट की संयुक्त टीम द्वारा घटनास्थल निरीक्षण, पारिस्थितिजन्य, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य व मुखबिर खास की सूचना पर प्रकाश में आये जाकिर हत्याकांड में शामिल अभियुक्तगण अब्दुल सलाम उर्फ पिद्दी व हसीना बेगम पत्नी जाकिर को गिरफ्तार कर लिया गया।

भंगहा में स्थापित मत्स्य बीज हैचरी का सीडीओ ने किया निरीक्षण

अभियुक्तगणों से कड़ाई से पूछताछ की गई तो निम्न तथ्य प्रकाश में आया कि हसीना बेगम पत्नी जाकिर व अब्दुल सलाम उर्फ पिद्दी पुत्र मासूम अली जोकि एक ही गांव के रहने वाले हैं, का प्रेम प्रसंग करीब 02 वर्ष से चल रहा था जिसमें हसीना का पति जाकिर बाधक था इसलिए अब्दुल सलाम व हसीना बेगम ने जाकिर को जान से मारने की योजना तैयार की। दिनांक 24.10.2025 को दिन में हसीना व अब्दुल सलाम की बात हुई कि आज रात को 10.00 बजे के बाद घर में आ जाओ तो दोनो मिलकर जाकिर की हत्या कर देगें और लाश दरवाजे के बाहर डाल देंगे और हम लोग अपने जमीनी विवाद चल रहे चचिया ससुर आसिफ और उसके साले नफीस और रौजन अली के नाम रिपोर्ट लिखा देंगे।

महिला की हत्या कर शव घर में दफनाने का आरोपी पति गिरफ्तार

योजना के तहत दोनों अभियुक्तों ने मिलकर पहले जाकिर का सोते वक्त घर के अन्दर एक दुपट्टे से गला घोंटा फिर बाहर दरवाजे पर लाकर टीन शेड के नीचे चाकू से गला काट कर हत्या कर दी और अब्दुल सलाम ने अलीनगर से पहले पुलिया के पास आड़ में घटना में प्रयुक्त किये गये आलाकत्ल चाकू को छिपा दिया और योजना के तहत हसीना बेगम ने अपने चचिया ससुर व उनके रिश्तेदारों के विरुद्ध नामजद प्रार्थना पत्र देकर मुकदमा दर्ज करा दिया।

लखनऊ गोण्डा पैसेंजर ट्रेन चलाने की प्रक्रिया शुरू,विदेश राज्य मन्त्री को पत्र भेजकर रेल मन्त्री ने दी जानकारी

गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर हत्या की घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू व घटना के दौरान अभियुक्तों द्वारा पहने हुये कपड़े बरामद किये गये। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।

अवैध खनन कर रहे लोगों ने लेखपाल पर हमला कर अभिलेख फाडा,केस दर्ज,गिरफ्तार

अभियुक्तगण का विवरण

1. अब्दुल सलाम उर्फ पिद्दी उम्र 20 वर्ष पुत्र मासूम अली निवासी अलीनगर कला थाना खैरीघाट जनपद बहराइच ।
2. हसीना बेगम पत्नी जाकिर उम्र 30 वर्ष पुत्री लल्लन निवासी अलीनगर कला थाना खैरीघाट जनपद बहराइच ।

डीआरडीओ ने लेजर हथियार का किया सफल परीक्षण

अभियोग का विवरण

मु0अ0सं0 536/2025 धारा- 103(1) बीएनएस व बढ़ोत्तरी धारा 248/3(5) बी.एन.एस.

बरामदगी का विवरण

1. आलाकत्ल चाकू स्टील (अलीनगर गांव से पहले पुलिया के पास से समय 08.13 बजे बरामद)
2. घटना के समय पहने हुए हुड्डी (ग्रे- रंग का) जिसपर खून के धब्बे लगे हैं ।
3. पीले रंग का डुपट्टा ।
4. दो मोबाइल फोन
i. इनफिनिक्स कम्पनी एंड्रॉइड फोन (अब्दुल सलाम उर्फ पिद्दी के पास से बरामद)
ii. आई.टेल कम्पनी एंड्रॉइड फोन (हसीना बेगम के पास से बरामद)

गिरफ्तारी पुलिस टीम खैरीघाट

1. थानाध्यक्ष  राशिद अली
2. हे0का0 अवधेश यादव
3. हे0का0 हनुमान यादव
4. हे0का0 दयानन्द सिंह
5. महिला आरक्षी पुष्पा यादव

स्वॉट/सर्विलांस

1. प्रभारी स्वाट/सर्विलांस मनोज सिंह यादव
2. उ0नि0 सर्वजीत गुप्ता स्वाट टीम
3. हे0का0 अजीत चंद्र स्वाट टीम
4. हे0का0 प्रदीप कुशवाहा सर्विलांस सेल
5. का0 प्रदीप कुमार सर्विलांस सेल
6. का0 राहुल बाजपेई स्वाट टीम
7. का0 नितिन अवस्थी सर्विलांस सेल
8. का0 अंकुर यादव स्वाट टीम
9. का0 अमित यादव स्वाट टीम
10. का0 आनन्द उपाध्याय सर्विलांस सेल
11. का0 विष्णु प्रताप सिंह स्वाट टीम
12. का0 संतोष कुमार स्वाट टीम
13. का0 बजरंगी राय स्वाट टीम

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!