अवैध खनन कर रहे लोगों ने लेखपाल पर हमला कर अभिलेख फाडा,केस दर्ज,गिरफ्तार
बहराइच। अवैध खनन रोकने पहुंचे लेखपाल से खनन कर रहे लोगों ने गाली गलौज कर सरकारी अभिलेख फाड दिए।लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।जरवलरोड थानाक्षेत्र के पारा परसरामपुर में गाटा सं0 38/0.8130 के खातेदार अंकित व सह खातेदार अंगनू के खेत में दोपहर फावडा से अवैध खनन किया जा रहा था।
त्योहारों पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए पनीर,खोया व रसगुल्ला के लिए नमूने
दो ट्रैक्टर ट्राली खडी करके मिट्टी भरी जा रही थी।लेखपाल की जांच में मौके पर एक ट्रैक्टर ट्राली खाली व दूसरी पर मिट्टी लदी थी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पहुंचकर क्षेत्रीय लेखपाल हेमन्त कुमार ने पूछताछ शुरू कर रहे थे, इतने में पवन सिंह व पुष्पेन्द्र वर्मा अचानक आये। तैश में आकर गाली गलौज व बदतामिजी करने लगे।डायरी व सरकारी अभिलेख फाडकर क्षतिग्रस्त कर दिए। पवन सिंह ने दोनो ट्रैक्टर ट्राली को मौके से भगा दिया।लेखपाल ने घटना से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।
मानसी मौर्या बनी बहराइच की एक दिन की डीएम,आस्था सिंह ने संभाली सीडीओ की कुर्सी
प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पवन सिंह और पुष्पेन्द्र वर्मा के खिलाफ बीएनएस की धारा 132,352,खान एवं खनिज अधिनियम की धारा 4(1) व 21,सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान अधिनियम की धारा 2 व 3 में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
बहराइच में बोले टिकैत,किसानों की जमीन छीनने की कोशिश कर रही सरकार
