अवैध संबंधों के चलते पति द्वारा की गई थी महिला की हत्या

0
IMG-20251019-WA0001
Spread the love

बहराइच। गुमशुदा महिला का उसके ही घर में दफन शव मिलने के मामले में पुलिस को अहम सुबूत मिले है।पुलिस की जांच में आशंका जताई गई है कि महिला के एक युवक से अवैध संबंधों के चलते उसके पति ने ही महिला की हत्या कर शव को घर में दफन कर दिया।

घटना को छुपाने के लिए महिला की गुमशुदा होने की कहानी बनाई गई थी।जरवलरोड के ग्राम अहाता मजरा नरपतपुरवा निवासी हरिकिशन की 42 वर्षीय पत्नी फूलन देवी बीते 6 अक्टूबर सोमवार की रात्रि से गायब थी।पति समेत अन्य परिजन खोजबीन कर रहे थे।

पत्नी को खोजने के बहाने हरिकिशन भी घर से चला गया जो बाद में वापस नहीं लौटा। महिला का मायका भी उसी गांव में ही है। महिला का कही पता न चलने पर उसके भाई धीरज ने जरवल रोड थाने में 13 अक्टूबर को महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू की।

पुलिस को अपनी प्रारंभिक जांच में महिला को गांव से बाहर कई नहीं निकलने का पता चला । जिस पर शुक्रवार को जरवलरोड थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह की मौजूदगी में पुलिस टीम ने महिला के घर के अंदर जांच, छानबीन व अन्य परिजनों से पूछताछ शुरू की।
फूस के घर के अंदर पुलिस को ताजा मिट्टी खुदाई के निशान मिले। पुलिस ने तत्काल उस जगह खुदाई कराई तो महिला का शव बरबाद हुआ। शव पर चोट के निशान थे। महिला का शव मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर बहराइच पीएम के लिए भेज दिया। मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की। मामले में पुलिस की अब तक की जांच में खुलासा हुआ है कि महिला के उसी गांव निवासी एक युवक से प्रेम संबंध थे। पति के बाहर रहने पर महिला प्रेमी से मिलती भी थी। महिला के अवैध संबंधों के चलते पति पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। महिला की तीन बेटियां और तीन बेटे हैं जिनमें से दो बेटियों की शादी हो गई हैं। एक बेटा लखनऊ में कही काम करता है। 6 अक्टूबर की रात अन्य बच्चे दूसरे घर में सो रहे थे। तभी दूसरे फूस के घर में पति पत्नी में फिर से अवैध संबंधों को लेकर विवाद शुरू हुआ। आशंका जताई जा रही है कि अवैध संबंधों के चलते उसी रात पति ने महिला की हत्या कर शव को उसी घर में दफन कर दिया। घटना को छुपाने के लिए पति ने महिला के गायब होने ही खबर फैलाई और खुद भी उसको खोजने के बहाने कही फरार हो गया। कई दिन तक वापस न लौटने पर महिला के भाई ने थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

जरवलरोड थाना प्रभारी निरीक्षक सन्तोष कुमार सिंह ने बताया कि महिला के उसी गांव के एक युवक से प्रेम संबंध थे जिसको लेकर पति पत्नी में अक्सर विवाद होते रहने की बात सामने आई है। घटना के बाद से उसका पति फरार है। उसकी तलाश में टीम लगी है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!