चोरी के मुकदमे में वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
बहराइच। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली नगर में दर्ज मुकदमा संख्या 112/2025, धारा 303(2)/317(2) बीएनएस से संबंधित मामले में पुलिस अधीक्षक बहराइच के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई।
कोतवाली नगर पुलिस टीम ने 31 अगस्त 2026 को सुबह करीब 11 बजे इंदिरा स्टेडियम के सामने महाराज सिंह इंटर कॉलेज की बाउंड्री के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सूरज कुमार त्रिपाठी निवासी नलकूप कॉलोनी, थाना कोतवाली देहात तथा व्योम मिश्रा निवासी गुलाबीर कॉलोनी, थाना दरगाह शरीफ, जनपद बहराइच के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए रवाना कर दिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक महेंद्र यादव, उपनिरीक्षक महताब आलम, कांस्टेबल शिव प्रसाद यादव, कांस्टेबल आदित्य सिंह और कांस्टेबल विजय कुमार यादव शामिल रहे।

