महसी विधानसभा की पदयात्रा का जरवलरोड में भव्य स्वागत
बहराइच। 285 विधानसभा क्षेत्र महसी से समाजवादी पार्टी कार्यालय लखनऊ तक पैदल यात्रा पर निकले पदयात्रियों का 288 विधानसभा क्षेत्र कैसरगंज के विकासखंड जरवल अंतर्गत जरवलरोड स्थित झुकिया चौराहा पर भव्य स्वागत किया गया।
लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय के लिए पैदल यात्रा कर रहे पदयात्रियों का समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष बहराइच लक्ष्मी नारायण यादव के भतीजे एवं सपा नेता मनीष यादव तथा सुनील यादव ने सभी का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान पदयात्रियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें लखनऊ के लिए रवाना किया गया। कार्यक्रम में जितेंद्र यादव, आशीष यादव, मोहित यादव, सालिकराम यादव और आयुष यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
पदयात्रियों के स्वागत के दौरान समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

