Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
  • Politics
  • Sports
  • Contact Us
  • Politics
  • Sports
  • Contact Us
Subscribe
Close

Search

News

कैसरगंज में शानदार तरीके से निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

By admin
August 26, 2026 1 Min Read
0

बहराइच। बारह रबीउल अव्वल के मुबारक मौके पर कैसरगंज में जुलूस-ए-मोहम्मदी शानदार और शांतिपूर्ण तरीके से निकाला गया। जुलूस में हजारों की संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। पुरुषों, महिलाओं और बच्चों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।

जुलूस के दौरान उपजिलाधिकारी कैसरगंज प्रशांत कुमार नायक, सीओ कैसरगंज डीके श्रीवास्तव और प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पांडेय सहित पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मुस्तैद रहे। सपा विधायक आनंद यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सयूब अली, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनसूब अली, नगर पंचायत अध्यक्ष यूसुफ अली उर्फ सोनू, युवा समाजसेवी मुहीब अहमद, डॉ. गौसुल आजम, ग्राम प्रधान मोहम्मद जावेद, अब्दुल मन्नान, ताजुल हुसैन, प्रधान नियाज अहमद, समाल अहमद, इमरान मिस्त्री और प्रधान वहीद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

जुलूस को लेकर जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था की गई थी और यातायात को सुचारु रखने के लिए रूट डायवर्जन भी किया गया। पुलिस-प्रशासन की मुस्तैदी के बीच जुलूस शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।

इस दौरान आपसी भाईचारे, अमन-चैन और हिंदू-मुस्लिम एकता की खूबसूरत मिसाल देखने को मिली।

Author

admin

Follow Me
Other Articles
Previous

चरस तस्करी के दोषी को 12 वर्ष का कठोर कारावास

Next

मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि,दुरबीन विधि से कंधे के जोड़ की बैंकर्ट रिपेयर सर्जरी सफल

बहराइच में सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें:

  • रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रेलवे… (406)
  • इंडेन गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने गए उपभोक्ता से… (254)
  • महिला के घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, छह पर मुकदमा दर्ज (127)
  • प्रसव के लिए आरोग्य केन्द्र नर्सिंग होम पहुंची महिला… (109)
  • विनोद साहनी के घर जा रहे सपा नेताओं को घाघराघाट पर… (104)

Important Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Follow Us

Email: alexremedies@gmail.com
Address: Bahraich, UP - 271901

Facebook | YouTube | Instagram

Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme