Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
  • Politics
  • Sports
  • Contact Us
  • Politics
  • Sports
  • Contact Us
Subscribe
Close

Search

News

बीएसए का पुतला फूंककर हिन्द समाज पार्टी ने जताया विरोध

By admin
September 13, 2026 2 Min Read
0

बहराइच। विधानसभा पयागपुर के त्रिभुवन दत्त पुरवा में राष्ट्रीय हिन्द समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर दहौरा के नेतृत्व में रविवार को बेसिक शिक्षा विभाग में कथित अनियमितताओं के विरोध में बीएसए बहराइच का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया गया।

एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार

प्रदर्शन के दौरान कुंवर दहौरा ने आरोप लगाया कि जिले में करप्शन किंग के नाम से चर्चित बीएसए के कार्यकाल में बेसिक शिक्षा विभाग में ईसीसीई एजुकेटरों की भर्ती में अनियमितताएं बरती गईं और स्थानीय अभ्यर्थियों की उपेक्षा करते हुए फर्जी अंकपत्र समेत अन्य माध्यमों से अवैध नियुक्तियों का प्रयास किया गया। उन्होंने भर्ती के नाम पर धन वसूली के आरोप भी लगाए।

नाजायज चाकू के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, छह मुकदमे दर्ज

उन्होंने कहा कि बीएसए पूर्व में महाराजगंज जिले में तैनाती के दौरान भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित हो चुके हैं। साथ ही फरवरी में बहराइच में रहते हुए 2026-27 सत्र की बेसिक शिक्षा की पुस्तकों को ट्रक की मात्रा में बेचने का आरोप भी लगाया गया था। इस मामले में पुस्तकें ट्रक समेत बरामद होने तथा तीन कर्मचारियों के साथ कबाड़ी को जेल भेजे जाने का दावा किया गया।

कजरी तीज से पहले एक्शन में बहराइच पुलिस,SP ने सरयू घाट से बागेश्वर नाथ धाम तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा

प्रदर्शनकारियों ने आरोपों की जांच कर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कुंवर दहेरा के अलावा जयनू ठाकुर, कृपा राम गौतम, देवा सिंह, अमर प्रताप सिंह भंटू, बड़कऊ पाल, पुत्तन साहू, रजित राम गौतम, हरिश्चंद्र गौतम, राम लाल गौतम, अधिवक्ता रजनीश कनौजिया, संतोष सिंह सरपंच, रमेश सिंह साहब, शिवकुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Tags:

बीएसए के खिलाफ प्रदर्शन
Author

admin

Follow Me
Other Articles
Previous

एनडीपीएस एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार

बहराइच में सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें:

  • रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने रेलवे… (404)
  • इंडेन गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने गए उपभोक्ता से… (250)
  • महिला के घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, छह पर मुकदमा दर्ज (118)
  • प्रसव के लिए आरोग्य केन्द्र नर्सिंग होम पहुंची महिला… (109)
  • विनोद साहनी के घर जा रहे सपा नेताओं को घाघराघाट पर… (101)

Important Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
Follow Us

Email: alexremedies@gmail.com
Address: Bahraich, UP - 271901

Facebook | YouTube | Instagram

Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme