बीएसए बहराइच का ग्रामीणों ने फूंका पुतला, लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
बहराइच। कैसरगंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कल्लापुर फखरपुर में सोमवार को महारानी पद्मावती यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवानी ठाकुर के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बीएसए बहराइच का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बीएसए के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।
अपराध समीक्षा बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के समायोजन और नियुक्तियों के नाम पर धन वसूली की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने 519 ईसीसीई एजुकेटरों की नियुक्ति में पहले 140 और फिर 173 नियुक्तियों का हवाला देते हुए मामले की जांच की मांग की।
भवानी ठाकुर ने मुख्यमंत्री से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में जयंत ठाकुर, अखिलेश सिंह, देवा सिंह, शिवकुमार सिंह, संतोष सिंह, मनोज कुमार गौतम, हंसराज गौतम, कृपा राम गौतम, राजित राम गौतम, रामलाल गौतम और नंदू साहू समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।
करंट ने छीन ली 30 वर्षीय अरुण की जिंदगी, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Comments are closed.
[…] […]
[…] […]
[…] […]