गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट,डीएम-एसपी ने नगर में किया पैदल गश्त
बहराइच। गणेश पूजा एवं आगामी गणेश प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। इसी क्रम में रविवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने नगर क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
नाबालिग से यौन अपराध में दोषी को कोर्ट ने सुनाई 20 साल कारावास की सजा
पैदल गश्त के दौरान दोनों अधिकारियों ने नगर भ्रमण कर प्रमुख गणेश प्रतिमा स्थापना स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने पंडालों में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन और भीड़भाड़ की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया।
बीएसए बहराइच का ग्रामीणों ने फूंका पुतला, लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुलिस बल को पूरी सतर्कता और सजगता के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।
पैदल गश्त के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्रा सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
अपराध समीक्षा बैठक में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित