गन्ना समिति जरवलरोड के किसान मेले में 29 तक आपत्तियां दर्ज कराने का गन्ना किसानों के पास मौका
बहराइच। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड जरवलरोड की ओर से समिति स्तरीय सर्वे प्रदर्शन एवं आपत्ति निस्तारण किसान मेले का आयोजन किया गया। किसान मेले का उद्घाटन समिति के सभापति/अध्यक्ष रणवीर सिंह “मुन्ना” ने किया।
गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट,डीएम-एसपी ने नगर में किया पैदल गश्त
सहकारी गन्ना विकास समिति जरवलरोड सचिव डॉ. पीएन पांडेय ने बताया कि किसान मेले में चीनी मिल परसेंडी, आईपीएल जरवलरोड, मैजापुर व रौजानगांव के प्रतिनिधियों के साथ प्रबंध समिति के सदस्य, प्रतिनिधिगण एवं ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक जरवलरोड/परसेंडी मौजूद रहे। संबंधित चीनी मिलों के पर्यवेक्षक भी अपने अभिलेखों के साथ उपस्थित रहे।
नाबालिग से यौन अपराध में दोषी को कोर्ट ने सुनाई 20 साल कारावास की सजा
मेले में किसानों को सर्वे संबंधी जानकारी दी गई तथा उनकी आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया बताई गई। समिति की ओर से किसानों से कहा गया कि वे 29 सितंबर 2026 तक अपने से संबंधित आपत्तियों का निस्तारण कराने के लिए आवेदन प्रस्तुत कर लें। इसके बाद आपत्ति निस्तारण का अंतिम अवसर समाप्त हो जाएगा।
बीएसए बहराइच का ग्रामीणों ने फूंका पुतला, लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
Comments are closed.
[…] गन्ना समिति जरवलरोड के किसान मेले में … […]