करंट ने छीन ली 30 वर्षीय अरुण की जिंदगी, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
बहराइच। जरवल कस्बा क्षेत्र के ग्राम द्वारकापुरी झील निवासी करीब 30 वर्षीय अरुण कुमार यादव की बिजली का करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
तालाब में दिखा आठ फीट से लंबा मगरमच्छ, वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान
बताया जा रहा है कि अरुण कुमार यादव अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि उनकी जान नहीं बच सकी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।
अरुण कुमार यादव अपने पीछे पत्नी, माता-पिता, भाई-बहन सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। अचानक हुई इस दुखद घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
किसान यूनियन टिकैत के युवा जिला महासचिव समर सिंह वर्मा ने दिया इस्तीफा
हादसे की खबर जैसे ही क्षेत्र में फैली, बड़ी संख्या में लोग शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने के लिए पहुंचने लगे। युवक की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में गम का माहौल बना हुआ है।
Comments are closed.
[…] […]
[…] […]