शादी का झांसा देकर फूड इंस्पेक्टर ने बनाया शरीरिक सम्बन्ध,शादी से इन्कार पर महिला सिपाही ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार
श्रावस्ती। जिले में तैनात एक महिला आबकारी सिपाही ने फूड इंस्पेक्टर आदर्श प्रताप पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला सिपाही ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती से करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी की अध्यक्ष व दो अन्य पदों पर जीत, भाजपा नेताओं ने दी बधाई
शिकायत के मुताबिक, दोनों के बीच संबंध थे और आरोपी ने शादी का वादा किया था। महिला का आरोप है कि गर्भवती होने के बाद आरोपी ने कथित तौर पर धोखे से गर्भपात की दवा खिला दी। महिला ने बताया कि दोनों परिवारों की सहमति से रिश्ता तय हुआ था और 7 दिसंबर को शादी की तारीख निर्धारित की गई थी।
तालाब में दिखा आठ फीट से लंबा मगरमच्छ, वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू अभियान
आरोप है कि शादी की तारीख नजदीक आने पर आरोपी शादी के वादे से मुकर गया। महिला सिपाही का कहना है कि विरोध करने और शिकायत दर्ज कराने की बात कहने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई।
किसान यूनियन टिकैत के युवा जिला महासचिव समर सिंह वर्मा ने दिया इस्तीफा
पीड़िता ने एसपी श्रावस्ती को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज करने और न्याय दिलाने की मांग की है।
नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल का सश्रम कारावास
Comments are closed.
[…] शादी का झांसा देकर फूड इंस्पेक्टर ने ब… […]