हाईकोर्ट की सख्ती पर बरामद हुई किशोरी,आरोपी अब भी फरार,किशोरी का अपहर्ता तीन महीने बाद भी पुलिस पकड से दूर
बहराइच। जरवलरोड थाना क्षेत्र से तीन महीने पहले लापता हुई 16 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने सोमवार को बरामद कर लिया। हालांकि, किशोरी को अपने साथ ले जाने का आरोपित तीन माह बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर है। हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ की सख्ती और पुलिस अधीक्षक को व्यक्तिगत रूप से तलब किए जाने के बाद हुई किशोरी की बरामदगी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गम्भीर सवाल खड़े कर दिए हैं। तीन महीने तक किशोरी का पता लगाने में नाकाम रही पुलिस अब तक आरोपित को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
मामला जरवलरोड थाना क्षेत्र के एक गांव का है। किशोरी के लापता होने के बाद शुरुआत में पुलिस ने मारपीट, बेइज्जती करने और धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद तीन महीने तक किशोरी का पता नहीं चल सका। न ही उसे ले जाने के आरोपित की गिरफ्तारी हो सकी। पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट किशोरी के पिता ने न्याय की गुहार लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए पुलिस अधीक्षक बहराइच से व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने को कहा। निर्धारित समय में हलफनामा दाखिल नहीं होने पर अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए एसपी को तीन नवंबर को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया।
न्यायालय की सख्ती के बाद पुलिस ने विवेचना में तेजी दिखाई। किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और पॉक्सो एक्ट से संबंधित धाराएं भी विवेचना में बढ़ाई गईं। इसके बाद पुलिस ने सोमवार को किशोरी को बरामद कर लिया। हालांकि, बरामदगी के बावजूद आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस कार्रवाई पर सवाल बने हुए हैं। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस आरोपित को कब तक गिरफ्तार कर पाती है और मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है।
किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
बरामदगी के बाद भी अधूरी कार्रवाई
किशोरी की बरामदगी से पुलिस को एक बड़ी सफलता जरूर मिली है, लेकिन आरोपित की गिरफ्तारी नहीं होने से मामला अभी अधूरा है। तीन महीने तक किशोरी का पता नहीं चलने और हाईकोर्ट की सख्ती के बाद हुई कार्रवाई ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। अदालत ने एसपी को तीन नवंबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया है। हाइकोर्ट की सख्ती के बाद भी आरोपी पुलिस पकड से दूर है या पुलिस जान बूझकर आरोपी को गिरफ्तार नही कर रही है।
Comments are closed.
[…] हाईकोर्ट की सख्ती पर बरामद हुई किशोरी,… […]