मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सुरक्षा का पाठ पढ़ाया,लाइव क्लास में साइबर अपराधों से बचाव और सुरक्षित इंटरनेट इस्तेमाल करने के बताए तरीके
बहराइच। मिशन शक्ति अभियान के तहत जरवल के राजकीय इंटर कॉलेज, बसहिया पाते में विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष लाइव क्लास का आयोजन किया गया। इसमें साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ श्री रक्षित टंडन ने विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी।
लाइव क्लास के माध्यम से विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, साइबर अपराधों से बचाव, डिजिटल सुरक्षा के नियमों और इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के बारे में व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया गया। विशेषज्ञ ने डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करते समय सतर्क रहने तथा साइबर अपराधियों के जाल में फंसने से बचने के लिए जरूरी सावधानियों को समझाया।
प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड संतोष कुमार सिंह ने बताया कि पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल रूप से जागरूक, सतर्क और सुरक्षित बनाना है, ताकि वे तकनीक का उपयोग जिम्मेदारी के साथ कर सकें। मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम से विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त हुईं।
Comments are closed.
[…] मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सु… […]
[…] मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को साइबर सु… […]