फीता काटकर रामलीला का भव्य शुभारंभ,उमड़े सैकड़ों श्रद्धालु,जरवलरोड में दशहरा महोत्सव की धूम, अतिथियों ने भगवान विष्णु की आरती उतारी
बहराइच। जरवलरोड में दशहरा महोत्सव के उपलक्ष्य में सोमवार की रात शिव मंदिर प्रांगण में भव्य रामलीला का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि जरवलरोड थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने फीता काटकर रामलीला का उद्घाटन किया। शुभारंभ के अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय राव और पूर्व जिला पंचायत सदस्य अवधेश वर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों ने भगवान विष्णु की आरती उतारकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
जरवलरोड में 16 घंटे से बिजली गुल,उपभोक्ता परेशान
इस मौके पर सपा नेता लक्ष्मी नारायण यादव ने कहा कि दशहरा महोत्सव हमारी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनकी कामना है कि यह महोत्सव हर वर्ष इसी भव्यता के साथ आयोजित हो। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय लोग महोत्सव में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाने के लिए संकल्पित हैं। ऐसे आयोजन समाज में धार्मिक आस्था, आपसी सद्भाव और एकता को मजबूत करते हैं।
तालाब में डूबने से अधेड़ की मौत, सुबह शौच के लिए गए थे सियाराम
कार्यक्रम में रामलीला समिति के अध्यक्ष शरद पोरवाल, महामंत्री प्रदीप जायसवाल, के के मिश्रा,विवेक मिश्रा, श्रीचंद जैन, सुनिधि देव मिश्रा, राम कृपाल यादव, अखंड प्रताप सिंह, चंद्र कुमार जैन, ओमप्रकाश अवस्थी, राम सूरत पांडेय, बनारसीदास गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र शुक्ला, पंकज मिश्रा, विकास सिंह, माधव राज शुक्ला, प्रवीण श्रीवास्तव, जीतू श्रीवास्तव और सुमित गुप्ता सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।