किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
बहराइच। जरवलरोड थाना क्षेत्र में किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रविवार को जरवल कस्बे में एक दुकान से आरोपी को पकड़ा।
नाबालिग के लापता मामले में हाइकोर्ट ने अपनाया सख्त रुख,एसपी को किया तलब
जरवलरोड थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने नौ अक्तूबर को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आठ अक्तूबर को सुबह करीब आठ बजे उसकी 17 वर्षीय बेटी स्कूल में रसोइया का काम करने गई थी। इसी दौरान गांव के ही जावेद पुत्र जमाल उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। परिजनों के पूछने पर आरोपी के परिवार की एक महिला द्वारा धमकी दिए जाने का आरोप भी लगाया गया था।
तालाब में डूबने से अधेड़ की मौत, सुबह शौच के लिए गए थे सियाराम
पीड़िता की मां की तहरीर पर जरवलरोड थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। रविवार को पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जावेद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जरवलरोड थाना क्षेत्र के नगेसर पुरवा, खेसुआ गांव का निवासी है और उसकी उम्र करीब 21 वर्ष बताई गई है।
उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 137(2), 351(2), 87 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 11/12 के तहत मुकदमा दर्ज है।
Comments are closed.
[…] किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप… […]