समिति स्तरीय मेले का हुआ समापन
बहराइच। समिति स्तरीय सट्टा मेला का समापन कर दिया गया।मेले के दौरान प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण किया गया।
कैसरगंज में पुलिस की चोरों से हुई मुठभेड़,पैर में लगी गोली,गिरफ्तार
सहकारी गन्ना समिति जरवलरोड के समिति स्तरीय मेले का निरीक्षण चेयरमैन रणवीर सिंह ने किया।परसेण्डी, जरवलरोड, मैजापुर, रौजागांव से सम्बंधित काउंटर का निरीक्षण करते हुए 10 दिवसीय मेला का समापन किया। मौके पर गन्ना विकास परिषद परमेण्डी के एससीडीआई विवेक चौधरी, जरवलरोड गन्ना विकास परिषद के एससीडीआई राजेश कुमार विश्वकर्मा,गन्ना पर्यवेक्षक,सीताराम पाण्डेय भी उपस्थिति रहे।
26 वर्षीय महिला एक माह से लापता, पुलिस की कार्यशैली पर परिजनों ने उठाए सवाल
सचिव डॉ० पी०एन० पाण्डेय ने बताया गया कि कुल 241 आपत्तियां प्राप्त हुई, जिसमे से मौके पर 224 का निस्तारण कर दिया है। 17 आपत्तियों के निस्तारण के लिए निर्देश दिए गए हैं।
