26 वर्षीय महिला एक माह से लापता, पुलिस की कार्यशैली पर परिजनों ने उठाए सवाल

0
IMG-20250923-WA0001
Spread the love

बहराइच। थाना फखरपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत लालपुर जलालपुर मजरा कोठारा निवासी सोनू गुप्ता की पत्नी जया गुप्ता (26) वर्ष पिछले एक माह से लापता है। परिजनों के अनुसार जया 11 अगस्त की शाम करीब 4 बजे अचानक बिना बताए घर से चली गई और उसके बाद से अब तक वापस नहीं लौटी।

झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से किशोरी की मौत,शव को पीएम के लिए भेजा

परिजन बताते हैं कि गुमशुदगी की सूचना थाना फखरपुर में शिकायती पत्र देकर दी गई थी, लेकिन पुलिस अब तक कोई ठोस सुराग नहीं लगा सकी है। महिला के पति सोनू गुप्ता ने बताया कि उनकी दो संतानें मां की तलाश में दिन-रात रोते रहते हैं।

डीआरडीओ ने लेजर हथियार का किया सफल परीक्षण

पीड़ित परिवार पुलिस की लापरवाही से वे बेहद आहत हैं। परिजनों ने प्रशासन से महिला की जल्द बरामदगी की मांग की है।फखरपुर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और हर संभावित पहलू पर काम किया जा रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!