किशोरी की मौत प्रकरण में लखनऊ हास्पिटल की जांच शुरू,मिली अनियमितता,सीएमओ को भेजी रिपोर्ट

0
IMG-20250924-WA0005
Spread the love

बहराइच। सोमवार को लखनऊ हास्पिटल में इलाज के दौरान किशोरी की मौत मामले की जांच सीएमओ के आदेश पर शुरू हो गई है।

पन्द्रह दिवसीय दशहरा महोत्सव का हुआ शुभारंभ

जरवल में लखनऊ बहराइच हाइवे पर जरवल पुलिस चौकी के बगल लखनऊ हास्पिटल में इलाज के दौरान शिवानी (12) पुत्री जगतराम निवासी आगापुर बदईपुर की मौत हो गई थी।तबीयत बिगडने पर इलाज के लिए उसे लखनऊ बहराइच हाइवे स्थित लखनऊ हास्पिटल में भर्ती कराया था।

किसानों का आन्दोलन सातवें दिन भी जारी,जरवलरोड में चल रहे दो दर्जन से अधिक बगैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर कार्यवाही की मांग

मृतक किशोरी के पिता ने हास्पिटल संचालक प्रमोद मौर्या पर आरोप लगाया था कि गलत इंजेक्शन लगाने और दवा देने के कारण बच्ची की हालत बिगड गई,जिससे उसकी मौत हो गई थी। हास्पिटल संचालक ने अपने लोगों की मदद से किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मुस्तफाबाद भेजवाया,जहां इमरजेंसी चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया था।मुख्य चिकित्साधिकारी बहराइच डा.संजय कुमार के निर्देश पर सीएचसी अधीक्षक डा.कुंवर रीतेश ने टीम के लखनऊ हास्पिटल में छापेमारी कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान अस्पताल में का पंजीकृत स्टाफ गायब मिला,अप्रशिक्षित लोग अस्पताल का संचालन करते मिले।

डीआरडीओ ने लेजर हथियार का किया सफल परीक्षण

प्रमोद मौर्या नामक ब्यक्ति अस्पताल का संचालन करते हुए मिला,जबकि पंजीकरण दूसरे के नाम से मिला। अधीक्षक श्री रीतेश ने बताया कि गम्भीर अनियमितता मिली है,कार्यवाही के लिए रिपोर्ट सीएमओ को भेजा जा रहा है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!