पन्द्रह दिवसीय दशहरा महोत्सव का हुआ शुभारंभ
बहराइच। जरवलरोड में पन्द्रह दिवसीय 42वें दशहरा महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को मुख्य अतिथि किसान इण्टर कालेज के प्रबंधक भूपेन्द्र सिंह ने फीता काटा और भगवान गणेश की आरती उतारकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से किशोरी की मौत,शव को पीएम के लिए भेजा
जरवलरोड में लगातार 42वां दशहरा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है।दशहरा समिति के अध्यक्ष चन्दन गुप्ता ने बताया कि बाहर से आए हुए कलाकारों द्वारा प्रतिदिन भब्य रामलीला का मंचन शिव मन्दिर प्रांगण में किया जाएगा,जो रावण दहन तक चलेगा।उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भक्त शिव मन्दिर प्रागंण में होने वाली रामलीला का आनंद उठाएं।
इस अवसर पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नरायन यादव,दशहरा समिति के संरक्षक श्री चन्द जैन व बनारसी दास गुप्ता,मुकेश जायसवाल,सुनिधि मिश्रा,राम सूरत पाण्डेय,मोनू मिश्रा,सुमित गुप्ता, जीतू श्रीवास्तव,राहुल सिंह,दीपभान सिंह, राम लौटन जयसवाल,के.के.मिश्रा समेत मौजूद रहे।
