राष्ट्रीय लोक अदालत में 173370 वादों का हुआ निस्तारण,13 करोड़ 34 लाख 70 हज़ार 910 रही सेटेलमेन्ट की धनराशि

0
IMG-20250913-WA0007
Spread the love

बहराइच । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश सतेन्द्र कुमार के कुशल नेतृत्व में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 01 लाख 73 हज़ार 370 वादों का निस्तारण किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद बहराइच में कुल 173370 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें जिला न्यायालय द्वारा 8833 वादों, प्रधान न्यायाधीश, परिवार न्यायालय, बहराइच संजय कुमार-तृतीय की अध्यक्षता में पारिवारिक मामलों के 16 वादों, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बहराइच संजीव कुमार त्यागी द्वारा 51 वादों, स्थायी लोक अदालत द्वारा 01 वाद तथा जिला उपभोक्ता प्रतितोश आयोग, बहराइच के अध्यक्ष सुरेश चन्द भारती द्वारा 16 वादों का निस्तारण किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक रिकवरी के 893 मामले तथा राजस्व के 163560 वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में सेटेलमेन्ट की कुल धनराशि रू. 13 करोड़ 34 लाख 70 हज़ार 910 रही।

षष्ठम अपर जिला जज/नोडल अधिकारी लोक अदालत बहराइच अरबिन्द कुमार गौतम द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत को अत्यधिक सफल बनाने हेतु समस्त पीठासीन अधिकारियों, विद्धान अधिवक्ताओं, बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों, वादकारियों एवं पुलिस फोर्स को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!