गन्ना समिति के समान्य निकाय की बैठक से गायब सीडीआई के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित,फखरपुर में गन्ना समिति का सेन्टर खोलने की उठी मांग,प्रस्ताव पारित
बहराइच। सरकारी गन्ना समिति के प्रांगण में सामान्य निकाय की बैठक में गन्ना किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। किसानों को सम्मानित कर उनकी समस्याओं को सुना गया और प्रस्ताव पारित कर कार्रवाई की मांग की गई।
सरकारी गन्ना विकास समिति जरवलरोड के सामान्य निकाय की बैठक शुक्रवार को गन्ना समिति प्रांगण में गहमागहमी के बीच संपन्न हो गई। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता गौरव वर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गन्ना समिति के चेयरमैन रणवीर सिंह “मुन्ना” ने किया। सामान्य निकाय बैठक में गन्ना किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई ।
देखें बीडीओ
बैठक में उपस्थित चीनी मिल के प्रतिनिधियों से उनकी तैयारियों के बारे में चर्चा की गई तथा किसानों को हर सम्भव सहयोग प्रदान करने की अपेक्षा की गई। चैयरमेन श्री सिंह ने गन्ना किसानों की समस्याओं को देखते हुए फखरपुर में गन्ना समिति का सेंटर बनवाने का प्रस्ताव,पारले चीनी मिल के सीडीआई के कई बैठकों में न आने पर निंदा प्रस्ताव पास करने,गन्ना मूल्य बढाने,गन्ना छीलने की मशीन मंगवाने,दवा छिडकाव के लिए ड्रोन मंगवाने समेत किसानों से सम्बंधित कई प्रस्तावों को एजीएम की बैठक में पास कर दिया गया।
मुख्य अतिथि श्री वर्मा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि देश और प्रदेश की सरकारें किसानों की उन्नति के लिए काम कर रही हैं। किसानों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाया जा रहा है, जिससे कम लागत में किसानों की आय दोगुना किया जा सके।
इस अवसर पर जिला गन्ना अधिकारी आनंद शुक्ला, कृष्ण पाल मिश्रा, सीताराम पांडे, अनिल सिंह, अजय सिंह ,पवन वर्मा ,प्रदीप जायसवाल, शिव भूषण सिंह,अखण्ड प्रताप सिंह गुल्टन,सचिव प्रेमनाथ पांडे, सीडीआई राजेश विश्वकर्मा समेत चीनी मिलों के कर्मचारी उपस्थित रहे।
