किसानों का आन्दोलन छठे दिन भी जारी,रविवार को बनेगी रणनीति,जरवलरोड में चल रहे दो दर्जन से अधिक बगैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर कार्यवाही की मांग

0
IMG-20250913-WA0006
Spread the love

बहराइच। जरवलरोड में चल रहे दो दर्जन से अधिक अवैध स्कूलों पर कार्यवाही समेत चार सूत्री मांगों को लेकर भाकियू टिकैत का अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन छठे दिन भी जारी है।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के ब्लाक अध्यक्ष राम किशोर वर्मा की अध्यक्षता में जरवलरोड में किसानों का अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन छठे दिन भी जारी है। किसानों ने दो दर्जन से अधिक बगैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को बन्द कराकर एफआईआर दर्ज कराने,क्षेत्र के छुट्टा जानवरों को पकडकर गौशाला भेजने,बी.पैक्स लि.अलीनगर के जर्जर भवन के स्थान पर नया भवन निर्माण कराने,किसानों को यूरिया उर्वरक उपलब्ध कराने,मुस्तफाबाद सरकारी अस्पताल के सामने बने गड्ढों को बन्द कर आरसीसी मार्ग का निर्माण तथा जर्जर जरवलरोड रेवढा मार्ग के मरम्मत कराने की मांग प्रमुख रुप से सामिल है।

देखें बीडियो

ब्लाक अध्यक्ष राम किशोर वर्मा ने बताया कि किसान रविवार को अगली रणनीति बनाएंगे। इस अवसर पर प्रदेश सचिव ओम प्रकाश वर्मा, मध्यांचल जोन महासचिव मोहनलाल वर्मा, रामराज सिंह,समर सिंह वर्मा,अजय वर्मा,राम समुझ निषाद,नर्वदे प्रसाद गौतम,वीरेन्द्र कुमार वर्मा, कंचन देवी, राकेश राधेश्याम यादव,रामजस यादव, दीपू शुक्ला, रामानंद गौतम समेत उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!