मेले में अवलोकन कर गन्ना किसान दुरुस्त कराएं सट्टा

0
IMG-20241107-WA0005
Spread the love

बहराइच। समिति स्तरीय प्रदर्शन मेले में गन्ना किसान अपना सर्वे और सट्टा से संबंधित जानकारी प्राप्त कर अपनी आपत्तियां दर्ज कराकर सही करा सकते हैं। सहकारी गन्ना विकास समिति जरवलरोड के सचिव पी.एन.पांडे ने बताया कि जरवलरोड समिति के प्रांगण में 15 सितंबर से 24 सितंबर तक समिति स्तरीय सट्टा प्रदर्शन मेला आयोजित किया गया है।

समिति के गन्ना किसान मेले में आकर गन्ना सर्वे,सट्टा से संबंधित अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। जिन किसानों का मोबाइल नंबर, आधार नंबर, बैंक अकाउंट, केन एरिया,सट्टा या पर्ची सम्बन्धी समस्या हो ,वह मेले में पहुंचकर सुधार करा लें।श्री पाण्डेय ने बताया कि किसान 30 सितंबर तक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!