जनपद में अब तक वितरित की जा चुकी है 65010 मै.टन यूरिया जिले में उर्वरकों की कोई कमी नहीं

0
IMG-20241107-WA0005
Spread the love

बहराइच । जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव द्वारा अवगत कराया गया है वर्तमान में जिले में 3329 मै.टन यूरिया, 5353 मै.टन डीएपी, 3777 मै.टन एनपीके एवं 12822 मै.टन सिंगल सुपर फास्फेट उर्वरक उपलब्ध है। जनपद की सभी समितियो पर उर्वरक लगातार भेजा जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा यूरिया वितरण कार्य की सघन निगरानी की जा रही है। जनपद में अब तक 65010 मै.टन यूरिया का वितरण किया जा चुका है। गत बृहस्पतिवार को जिले में 478 मै.टन यूरिया का वितरण किया गया है। जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में एसएसबी व पुलिस विभाग से समन्वय कर बड़ी निगरानी रखी जा रही है।

जिला कृषि अधिकारी डॉ. यादव ने बताया कि जनपद में उर्वरक की कमी नहीं है लगातार यूरिया रैक प्राप्त हो रही है। जिले को प्राप्त होने वाली उर्वरक को सहकारी समितियांे एवं प्राइवेट दुकानदारों के यहां भेजा जा रहा है। उन्होंने किसानों को सुझाव दिया है कि यूरिया उर्वरक को एडवांस में खरीद कर भंडारण ना करें। किसानों को समय पर एवं सही मूल्य पर खाद उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!