किसान आन्दोलन पांचवें दिन भी जारी,नायब तहसीलदार ने दिया कार्यवाही का भरोसा,जरवलरोड में चल रहे दो दर्जन से अधिक बगैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर कार्यवाही की मांग

0
IMG-20250912-WA0166
Spread the love

बहराइच। जरवलरोड में चल रहे दो दर्जन से अधिक अवैध स्कूलों पर कार्यवाही समेत चार सूत्री मांगों को लेकर भाकियू टिकैत ने अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी है। नायब तहसीलदार ने पहुंचकर किसानों को कार्रवाई का भरोसा दिया है।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के ब्लाक अध्यक्ष राम किशोर वर्मा की अध्यक्षता में जरवलरोड में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी है। किसानों ने दो दर्जन से अधिक बगैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को बन्द कराकर एफआईआर दर्ज कराने,क्षेत्र के छुट्टा जानवरों को पकडकर गौशाला भेजने,बी.पैक्स लि.अलीनगर के जर्जर भवन के स्थान पर नया भवन निर्माण कराने,किसानों को यूरिया उर्वरक उपलब्ध कराने,मुस्तफाबाद सरकारी अस्पताल के सामने बने गड्ढों को बन्द कर आरसीसी मार्ग का निर्माण तथा जर्जर जरवलरोड रेवढा मार्ग के मरम्मत कराने की मांग प्रमुख रुप से सामिल है।

देखें बीडियो

नायब तहसीलदार जरवल सुरेन्द्र कुमार वर्मा ने धरना स्थल पहुंचकर किसानों से वार्ता की और कार्यवाही का भरोसा दिया। मध्यांचल जोन महासचिव मोहन लाल वर्मा ने कार्यवाही होने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने का फैसला किया।इस अवसर पर रामराज सिंह,समर सिंह वर्मा,अजय वर्मा,राम समुझ निषाद, दयाराम यादव, रामकरण यादव, राम नारायण गौतम,योगेन्द्र पहलवान, रामजस यादव, पार्वती गौतम,गुड़िया देवी, मनीष प्रधान,राकेश कुमार,फूल चन्द बर्मा,प्रकाश चन्द्र वर्मा समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!