अवैध स्कूल पर कार्यवाही समेत चार सूत्री मांगों को लेकर भाकियू टिकैत का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी,एडीओ आईएसबी को सौंपा ज्ञापन, आन्दोलन तेज करने की चेतावनी
अवैध स्कूल पर कार्यवाही समेत चार सूत्री मांगों को लेकर भाकियू का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी,एडीओ आईएसबी को सौंपा ज्ञापन, आन्दोलन तेज करने की चेतावनी
बहराइच। जरवल में चल रहे दो दर्जन से अधिक अवैध स्कूलों पर कार्यवाही समेत चार सूत्री मांगों को लेकर भाकियू टिकैत ने अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी है।धरना स्थल पर पहुंचे एडीओ आईएसबी को ज्ञापन सौंपकर आन्दोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
यह भी पढे़
झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से किशोरी की मौत,शव को पीएम के लिए भेजा
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के ब्लाक अध्यक्ष राम किशोर वर्मा की अध्यक्षता में जरवलरोड में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी है। किसानों ने जरवलरोड में चल रहे दो दर्जन से अधिक बगैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को बन्द कराकर एफआईआर दर्ज कराने,क्षेत्र के छुट्टा जानवरों को पकडकर गौशाला भेजने,बी.पैक्स लि.अलीनगर के जर्जर भवन के स्थान पर नया भवन निर्माण कराने,किसानों को यूरिया उर्वरक उपलब्ध कराने,मुस्तफाबाद सरकारी अस्पताल के सामने बने गड्ढों को बन्द कर आरसीसी मार्ग का निर्माण तथा जर्जर जरवलरोड रेवढा मार्ग के मरम्मत की मांग प्रमुख रुप से सामिल है।
किसानों ने एडीओ आईएसबी राजेश सिंह को ज्ञापन सौंपकर आन्दोलन तेज करने की चेतावनी दी है। किसानों को सम्बोधित करते हुए भाकियू के प्रदेश सचिव ओम प्रकाश वर्मा ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों में शिक्षा के नाम पर अभिभावकों का शोषण किया जा रहा है,जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने कहा कि किसानों की मांग पर शासन प्रशासन कार्यवाही करें।
इस अवसर पर मध्यांचल जोन महासचिव मोहन लाल वर्मा, जोगिंदर यादव, रामराज सिंह,समर सिंह वर्मा,श्याम किशोर वर्मा,राधेश्याम यादव, राम समुझ निषाद, दयाराम यादव, रामकरण यादव, शिवराम निषाद, वफाती, शंकर राव, रामनारायण गौतम, रामजस यादव, पार्वती गौतम,गुड़िया देवी, मनीष प्रधान,राकेश कुमार,शैलेंद्र सिंह,फूल चन्द बर्मा,प्रकाश चन्द्र वर्मा समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
