हाईकोर्ट की सख्ती के बाद बरामद हुई लापता किशोरी,तीन महीने से तलाश में जुटी थी पुलिस,एसपी को हाइकोर्ट ने किया था तलब
बहराइच। जरवलरोड थाना क्षेत्र से तीन महीने पहले लापता हुई 16 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ की सख्ती और पुलिस अधीक्षक को व्यक्तिगत रूप से तलब किए जाने के बाद पुलिस ने किशोरी की बरामदगी कर ली है। न्यायालय ने मामले में एसपी को तीन नवंबर को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने का निर्देश देने के साथ तीन सप्ताह के भीतर व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने को भी कहा है।
जरवलरोड में 16 घंटे से बिजली गुल,उपभोक्ता परेशान
मामला जरवलरोड थाना क्षेत्र के एक गांव का है। किशोरी के लापता होने के मामले में शुरुआत में पुलिस ने मारपीट, बेइज्जती करने और धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के तीन महीने बाद भी किशोरी की बरामदगी नहीं हो सकी थी। पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट किशोरी के पिता ने न्याय की गुहार लेकर हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।
किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
मामले की सुनवाई के दौरान न्यायालय ने पुलिस की कार्यशैली पर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस अधीक्षक बहराइच से व्यक्तिगत हलफनामा तलब किया था। निर्धारित समय में हलफनामा दाखिल नहीं किए जाने पर अदालत ने एसपी को तीन नवंबर को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया था।
नाबालिग के लापता मामले में हाइकोर्ट ने अपनाया सख्त रुख,एसपी को किया तलब
हाईकोर्ट की सख्ती के बाद मामले की विवेचना में तेजी आई। किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाए जाने की जानकारी सामने आई । हाइकोर्ट की सख्त कार्यवाही और एसपी की तलबी के बाद पुलिस ने किशोरी की तलाश तेज कर दी। आखिरकार पुलिस ने लापता किशोरी को बरामद कर लिया। प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड संतोष कुमार सिंह ने बताया किशोरी को बरामद कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Comments are closed.
[…] हाईकोर्ट की सख्ती के बाद बरामद हुई लाप… […]