जरवलरोड में 16 घंटे से बिजली गुल,उपभोक्ता परेशान
बहराइच। जरवलरोड क्षेत्र में रविवार सुबह से बिजली आपूर्ति ठप होने से 10 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 4:30 बजे गुल हुई बिजली 16 घंटे बीतने के बाद भी बहाल नहीं हो सकी। बिजली न मिलने से घरों में पानी का संकट खड़ा हो गया, वहीं गर्मी से लोग बेहाल रहे।
किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने से घरों में पंखे बंद रहे। पानी की मोटर नहीं चलने से टंकियां नहीं भर सकीं। बिजली पर निर्भर दुकानों और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों पर भी असर पड़ा। दिनभर लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे।
नाबालिग के लापता मामले में हाइकोर्ट ने अपनाया सख्त रुख,एसपी को किया तलब
नमाज पढ़कर घर लौट रहे वसीम की हत्या में दोषी को उम्रकैद,पुरानी रंजिश में चाकू से किया था हमला, अदालत ने एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया
जांच के दौरान कैसरगंज में 33 हजार वोल्ट की केबल में खराबी मिली। विद्युत विभाग के एसडीओ आरके मिश्रा ने बताया कि काफी तलाश के बाद केबल में फाल्ट का पता चला है। कर्मचारी खराबी दूर करने में जुटे हैं। फाल्ट ठीक होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।