प्रभारी मंत्री ने विकास भवन स्थित कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण,आधा दर्जन मिले अनुपस्थित,अ स्पष्टीकरण प्राप्त करने के दिये गये निर्देश
बहराइच । सरकारी कार्यालयों में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, अभिलेखों का रख-रखाव तथा साफ-सफाई का जायज़ा लेने के उद्देश्य से मा. राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच श्री दिनेश प्रताप सिंह ने भाजपा प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह, एम.एल.सी. डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक महसी के सुरेश्वर सिंह तथा भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय के साथ विकास भवन स्थित एक दर्जन कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। प्रभारी मंत्री ने कार्यालय के विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर अभिलेखों के रख-रखाव, साफ-सफाई तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति का जायज़ा लिया। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कार्यालयों में समुचित साफ-सफाई के साथ-साथ अभिलेखों का रख-रखाव भी सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित किया जाय।
सेब की खेती कर रहे जरवल के किसान ताज मोहम्मद,पेडों में लगे सेब के फल
निरीक्षण के दौरान जिला विकास कार्यालय में लेखाकार मनीष गुप्ता अनुपस्थित पाये गये। बताया गया कि विकास खण्ड विशेश्वरगंज का भी प्रभार होने की दशा में सम्बन्धित ब्लाम में उपस्थित हैं। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय के अपर सांॅख्यिकीय अधिकारी विनोद कुमार व राकेश चन्द्र पाठक अनुपस्थित पाये गये। विनोद कुमार के सम्बन्ध में बताया गया कि अर्जित अवकाश पर हैं। कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी के कार्यालय में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी डॉ. अजीत कुमार अनुपस्थित पाये गये।
मंगलवार को पूरा हो जाएगा संजय सेतु पर डामरीकरण का कार्य,5 जून से दौडेंगे वाहन,तैयारियां पूरी
इनके सम्बन्ध में बताया कि जनपद श्रावस्ती में कार्यरत हैं। मंगल, शुक्र व शनिवार को जनपद बहराइच का टर्न है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी के कार्यालय में डीपीओ सुश्री निहारिका विश्वकर्मा तहसील दिवस में होने के कारण उपस्थित नहीं मिलीं। कनिष्ठ सहायक विजय कुमार मौर्य व सिद्धार्थ सिंह अनुपस्थित मिले। कनिष्ठ सहायक विजय कुमार मौर्य के बारे में बताया गया कि आकस्मिक अवकाश पर हैं। श्रम रोज़गार कार्यालय में उपायुक्त श्रम रोज़गार रवि शंकर पाण्डेय अर्जित अवकाश पर होने के कारण तथा अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी विक्रांत सिंह शासकीय कार्य हेतु मनरेगा सेल लखनऊ जाने के कारण अनुपस्थित पाये गये। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कार्यालय में लेखा सहायक गोविन्द कुमार, कम्प्यूटर आपरेटर रश्मि सिंह, विकास कुमार व मीना शर्मा उपस्थित नहीं मिली। मीना शर्मा के बारे में बताया गया कि आकस्मिक अवकाश पर हैं।
नगरीय विकास अभिकरण कार्यालय में परियोजना अधिकारी डूडा प्रमिता सिंह के बारे में बताया गया कि श्रीमती सिंह के पास ई.ओ. के साथ डूडा का अतिरिक्त चार्ज है। उनके द्वारा कार्यों निष्पादन निकाय कार्यालय से किया जाता है। जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय में जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव के बारे में बताया गया कि तहसील दिवस में गये हैं। प्रधान सहायक रविशंकर शुक्ल व चतुर्थ श्रेणी मनोज कुमार पाण्डेय अनुपस्थित मिले। दोनों अनुपस्थित कार्मिक आकस्मिक अवकाश पर हैं। पशुपालन कार्यालय के निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ सहायक संतोष कुमार वर्मा, कनिष्ठ सहायक सौरभ कुमार तिवारी, चतुर्थ श्रेणी लईक अहमद अनुपस्थित पाये गये। वरिष्ठ सहायक के बारे में बताया गया कि भिनगा गये हैं तथा कनिष्ठ सहायक आकस्मिक अवकाश पर हैं।
जरवलरोड स्टेशन पर नकहा जंगल ट्रेन के पायलट और लोको पायलट का व्यापारियों ने किया भब्य स्वागत
जिला पंचायत राज अधिकारी के कार्यालय में ग्राम पंचायत अधिकारी श्रीमती अल्पना व शुऐब अहमद अनुपस्थित रहे।
प्रभारी मंत्री श्री सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता को निर्देश दिया कि अनुपस्थित पाये गये कार्मिकों का स्पष्टीकरण प्राप्त किया जाय। अधीनस्थ कार्यालयों में पूर्व से निर्धारित कार्यालय समयावधि का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के साथ-साथ अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यालय में समय से पूर्ण अवधि तक उपस्थिति भी सुनिश्चित करायी जाय।
