लोहे की चादर धंसने से घंटों जाम में फंसे रहे वाहन

0
IMG-20260515-WA0000
Spread the love

बहराइच। घाघराघाट पर बने अस्थायी पीपा पुल की स्थिति दिनों दिन बेहद खराब हो जा रही है। हल्की सी बरसात के बाद लोहे की चादर धंसने से घण्टों जाम लगना आम बात हो गई है।लखनऊ बहराइच मार्ग पर स्थित संजय सेतु पुल का मरम्मत कार्य चल रहा है।

सर्वाेच्च न्यायालय में आयोजित होगी विशेष लोक अदालत,विवादों के सामंजस्य के लिए सर्वाेच्च न्यायालय की पहल

करोड़ों की लागत से आम लोगों की सुबिधा के लिए अस्थाई पीपा पुल पर रखी लोहे की चादरो को आपस में जोड़ने के लिए नेट बोल्ट खुलने से चादरें एक दूसरे से अलग हो जाती है,जिसे सही करने में घंटों जाम लग जाती है।गुरुवार देर रात्रि लोहे की चादर खिसकने से पुल पर लंबा जाम लग गया।

दंगा नियंत्रण एवं बलवा ड्रिल का आयोजन कर आपात स्थितियों में नियन्त्रण की परखी तैयारी

पुल पर वाहनों के भारी दबाव के चलते पीपा पुल पर बिछाई गई लोहे की चादरों के जोड़ भी उखड़ने लगे हैं,जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।बाराबंकी स्थिति महादेवा महोत्सव के चलते पीपा पुल पर दबाव बनना स्वाभाविक है।चौकी प्रभारी घाघराघाट दिनेश कुशवाहा ने बताया कि कुछ घंटों के लिए जाम लग गया था। पीपा पुल अपनी सही स्थान पर है। लोहे की चादर सरकने से दिक्कत आती रहती है,जिसे समय समय पर सही कर दिया जाता है।

कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के संबंध में एडीजी जोन ने की समीक्षा बैठक

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!