डीएम ने संजय सेतु के मरम्मत कार्य का लिया जायज़ा

0
Picture 003
Spread the love
बहराइच।शनिवार को देर शाम जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने घाघरा घाट का भ्रमण कर घाघरा नदी पर स्थित संजय सेतु की मरम्मत कार्य का जायज़ा लेते हुए पुलिस प्रशासन, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
घाघरा घाट के निरीक्षण के दौरान डीएम श्री त्रिपाठी ने आगामी 17 मई से 16 जून तक मलमास महादेवा मेले के दौरान बढ़ने वाली भीड़ और यातायात व्यवस्था को लेकर सम्बन्धित अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। डीएम द्वारा एनएचएआई के अधिकारियों से इस बात पर भी चर्चा की गई कि क्या निर्माण कार्य के दौरान संजय सेतु पर से पैदल यात्री सुरक्षित गुज़र सकते हैं। इस सम्बन्ध में एचएनएआई के हाईवे अभियन्ता सद्दाम हुसैन ने बताया कि मरम्मत कार्य के कारण के सेतु ज्वाईन्टर को ,खोल दिया गया है इसीलिए सुरक्षा की दृष्टिगत से पैदल यात्रियों को गुज़रना सुरक्षित नहीं रहेगा।
घाघराघाट के निरीक्षण के दौरान डीएम श्री त्रिपाठी ने वैकल्पिक व्यवस्था के लिए बनाये गये पीपा पुल के बारे में भी जानकारी प्राप्त करते हुए मेला के दौरान श्रद्धालुओं और वाहनों के बढ़ने से आने वाली चुनौतियों पर भी सभी सम्बन्धित अधिकारियों से चर्चा करते हुए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिये। डीएम ने ट्रैफिक का दबाव बढ़ने पर सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था के बारे में भी जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिया कि मेले के दौरान यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए।
डीएम ने एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देश दिया कि संजय सेतु पर चल रहे मरम्मत कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। इस सम्बन्ध में हाईवे अभियन्ता ने बताया कि मरम्मत कार्य 10 जून तक पूरा कर लिया जायेगा। डीएम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सुरक्षा और सुविधा के मानकों पर कोई समझौता न किया जाये साथ ही इस बात को भी सुनिश्चित करें कि आमजनमानस व श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाये।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!