राष्ट्रीय लोक अदालत में 171836 वादों का हुआ निस्तारण,सेटेलमेन्ट की धनराशि रही रू. 09 करोड़ 28 लाख 90 हज़ार 745

0
IMG-20260509-WA0011
Spread the love

बहराइच । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मा. उ.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच के अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 01 लाख 71 हज़ार 836 वादों का निस्तारण किया गया।

राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ दीवानी न्यायालय परिसर में स्थित सभागार में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बहराइच राजेश कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर प्रथम अपर जनपद न्यायाधीश सुश्री शैली राय, विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) पवन कुमार शर्मा, तृतीय अपर जनपद न्यायाधीश राकेश कुमार सिंह, चतुर्थ अपर जनपद न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश ई.सी. एक्ट सुश्री कविता निगम, पंचम अपर जनपद न्यायाधीश सुनील प्रसाद, नोडल अधिकारी लोक अदालत/विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट अरविन्द कुमार गौतम, अपर जनपद न्यायाधीश/एफ.टी.सी. द्वितीय अनिल कुमार, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विनोद कुमार यादव एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण मौजूद रहे।

राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद बहराइच के कुल 171836 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें जिला न्यायालय द्वारा 5874 वादों, अपर प्रधान न्यायाधीश प्रथम परिवार न्यायालय, बहराइच दीप कान्त मणि की अध्यक्षता में पारिवारिक मामलों के 13 वादों, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, बहराइच हरेन्द्र प्रसाद द्वारा 23 वादों, स्थायी लोक अदालत द्वारा 01 वाद तथा जिला उपभोक्ता प्रतितोश आयोग, बहराइच के अध्यक्ष सुरेश चन्द भारती द्वारा 04 वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक रिकवरी के 606 मामले तथा राजस्व के 165315 वादों का निस्तारण किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में सेटेलमेन्ट की कुल धनराशि रू. 09 करोड़ 28 लाख 90 हज़ार 745 रही।
विशेष न्यायाधीश (पोक्सो एक्ट)/नोडल अधिकारी लोक अदालत बहराइच अरबिन्द कुमार गौतम द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत को अत्यधिक सफल बनाने हेतु समस्त न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विद्धान अधिवक्ताओं, बैंक अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया, वादकारियों एवं पुलिस फोर्स को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!