रक्त दान कर बचाएं लोगों की जान

0
IMG-20260510-WA0000
Spread the love

बहराइच। ‘आओ हाथ बढ़ाए, रक्तदान कर जरूरतमंद की जान बचाएं’ स्लोगन के साथ नेकी की दीवार के बैनर तले “रक्तदान महादान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाजसेवी मन्नान अहमद ने सबसे पहले रक्तदान कर समाज को यह संदेश दिया कि हर व्यक्ति को आगे आकर रक्तदान करना चाहिए। आपका दिया हुआ रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है।

उन्होंने कहा कि संस्था के संस्थापक अज़ीमुद्दीन अज्जी हमेशा समाज सेवा के कार्यों मे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं।इस पुण्य कार्य में सिराज अहमद सोनू ,सफीक भाई, जावेद आलम, नूरान चिश्ती और लारेब सलमान ने भी रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

इस अवसर पल ‘नेकी की दीवार’ संस्था ने सभी रक्तदाताओं का शुक्रिया अदा किया और समाज के लोगों से ज्यादा से ज्यादा लोग रक्तदान जैसे नेक कार्य में भाग लें।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!