तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर,एक की मौत,दूसरा घायल
बहराइच। तेज रफ्तार कर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई,और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
लखनऊ बहराइच हाईवे पर झुकिया के निकट एक ढाबे के सामने तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से बाइक सवार शिवा यादव (19) पुत्र ओंकार यादव निवासी अटवा की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि शुभम यादव (22) निवासी लहडरा रामनगर जनपद बाराबंकी गम्भीर रुप से घायल हो गए।
घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड संतोष कुमार सिंह ने बताया मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा जा रहा है। कार को पकड़ लिया गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
