सात थानाक्षेत्रों में अवैध पेट्रोल/डीजल भंडारण एवं बिक्री पर पुलिस छापेमारी,825 लीटर डीजल/पेट्रोल बरामद

0
IMG-20241107-WA0005
Spread the love

बहराइच।पेट्रोल/डीजल की कालाबाजारी एवं अवैध भंडारण के संबंध में प्राप्त सूचनाओं का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में एवं जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी के मार्गदर्शन में पूर्ति विभाग एवं संबंधित प्रशासनिक इकाइयों के साथ संयुक्त रूप से सघन चेकिंग एवं छापेमारी अभियान चलाया गया।

पेट्रोल/डीजल की कमी के संबंध में भ्रामक अफवाहें फैलाकर कृत्रिम अभाव उत्पन्न करने के प्रयास किए जाने की सूचनाएं प्राप्त हो रही थीं। इस परिप्रेक्ष्य में पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया कि आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता को प्रभावित करने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाए तथा अफवाह फैलाने वालों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध भी नियमानुसार विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

जिसके क्रम में जनपद में अभियान चलाकर विभिन्न थाना क्षेत्रों में की गई कार्यवाही में कुल 825 लीटर अवैध रूप से संग्रहित/भंडारित पेट्रोल/डीजल बरामद किया गया जिनके द्वारा पूछताछ में बताया गया कि अतिरिक्त धन लाभ अर्जित करने के लालच में वह पेट्रोल/ डीजल का भंडारण करते थे तथा अधिक मूल्य पर उसे फुटकर बेंचकर धन कमाते थे । संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आवश्यक वस्तुओं की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। अफवाह फैलाने, आवश्यक वस्तुओं का अवैध भंडारण करने तथा निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर विक्रय करने वालों के विरुद्ध विधि अनुसार कठोर कार्यवाही की जाएगी। जनपद बहराइच पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें एवं उनकी सत्यता की पुष्टि किए बिना उन्हें प्रसारित न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा सूचना की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस अथवा डायल 112 पर दें।

विवरण कार्यवाही

क्र.सं. थाना पंजीकृत अभियोग
(धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम) अभियुक्त बरामदगी का स्थान बरामदगी
1 मोतीपुर मु0अ0सं0 143/2026 कृपाराम पुत्र स्व० अमरीका प्रसाद निवासी ग्राम निबिया रायबोझा, थाना मोतीपुर बहराइच निबिया रायबोझा 95 लीटर डीजल
2 नवाबगंज मु0अ0सं0 37/2026 सोनू जायसवाल पुत्र श्री कैलाश नाथ निवासी शंकरपुर, जलालपुर जनपद बहराइच शंकरपुर (जलालपुर) 60 लीटर डीजल
3 खैरीघाट मु0अ0सं0 144/26 रियाज अहमद पुत्र मुनव्वर अली नि0 गैलनयापुरवा पो0 नरोत्तमपुर नरोत्तमपुर 70 लीटर डीजल
4 रामगांव मु0अ0सं0 125/26 1.बृजेश कुमार पुत्र राजदेव निवासी मुद्धाचक रामगांव 2.अनिल गुप्ता पुत्र राजेन्द्र गुप्ता नि0 नकाही रामगांव नेवादा मोड, तेजवापुर 200 लीटर डीजल/पेट्रोल
5 रामगांव मु0अ0सं0 126/26 इसराइल पुत्र भग्गू नि0 नौतला नौतला 130 लीटर पेट्रोल
6 रामगांव मु0अ0सं0 127/26 धीरेन्द्र जायसवाल पुत्र दुखहरन जायसवाल नि0 नौतला रामगांव नौतला 200 लीटर डीजल पेट्रोल
7 मुर्तिहा मु0अ0सं0 57/26 राम अवध पुत्र राम तपेश्वर निवासी भगड़िया मुर्तिहा भगड़िया 70 लीटर डीजल/पेट्रोल

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!