निषाद राज बोट योजना के 20 लाभार्थियों को नाव वितरित

0
IMG-20260317-WA0004
Spread the love

बहराइच। निषाद राज बोट योजना के 20 लाभार्थियों को घाघराघाट पर आयोजित कार्यक्रम में नाव वितरित किया गया। योजना के लाभार्थियों को मतस्य विभाग एवं सरकार द्वारा चलाई गई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

निषाद राज बोट सब्सिडी योजना के अंतर्गत मत्स्य विभाग द्वारा जरवल विकास खण्ड के 20 लाभार्थियों को भाजपा मण्डल अध्यक्ष मुकेश जायसवाल तथा मतस्य निरीक्षक दीपक मिश्रा की उपस्थिति में राम बहादुर, राजेश कुमार कश्यप, रामदेव, ध्रुवराज, मुंशीलाल, मंसाराम, रामकिशन समेत 20 लाभार्थियों को नाव,जाल ,आइस बाक्स आदि का वितरण किया गया।

मत्स्य निरीक्षक दीपक मिश्रा ने कहा कि मछुवा सामुदाय के लोगों के जीविकोपार्जन और उत्थान के लिए मतस्य विभाग द्वारा यह योजना चलाई जा रही है,जिसमें योजना के लाभार्थियों को लागत का 40% अनुदान दिया जा रहा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार मछुवा समुदाय की तरक्की के लिए काम कर रही है।इससे मछुवा समुदाय के लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता परिषद जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश निषाद,निषाद पार्टी के मंडल सह प्रभारी श्याम केश कश्यप उर्फ बलकेश कश्यप, खुशीराम,पूर्व प्रधान संजय निषाद ,बृजेश निषाद समेत लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!