अवैध कब्जा हटाने की मांग को लेकर डीएम से मिला भाकियू प्रतिनिधि मंडल,पैदल मार्च की चेतावनी,12 मार्च से भाकियू का कलेक्ट्रेट पर अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन जारी
बहराइच। अवैध कब्जा हटाने की मांग को लेकर 12 मार्च से कलेक्ट्रेट में भाकियू का अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन जारी है। भाकियू प्रतिनिधि मंडल ने डीएम से वार्ता की है।
भारतीय किसान यूनियन राजनीतिक का निश्चित कालीन धरना छठवें दिन भी जारी है। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष प्रमोद तिवारी ने कहा कि डीएम ने वार्ता के लिए बुलाया था।प्रतिनिधि मंडल ने डीएम से वार्ता की है। डीएम ने ग्राम बेलामकन में किसानों की भूमि की पैमाइश शीघ्र कराने का आश्वासन दिया है।श्री तिवारी ने बताया कि उनकी मांगों पर कार्यवाही नही हुई तो लखनऊ कूच कर दिया जाएगा।
