जिले की तीन शिक्षिकाओं ने पपेट्री कला के राष्ट्रीय कार्यशाला में किया प्रतिभाग

0
IMG-20260210-WA0002
Spread the love

बहराइच। सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र उदयपुर राजस्थान में रचनात्मक पुतलीकला की विरासत विषय पर आधारित प्रशिक्षण के अंतर्गत बेसिक शिक्षा विभाग बहराइच के परिषदीय शिक्षकों ने पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया। उक्त प्रशिक्षण में देश के 15 विभिन्न राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों 117 शिक्षकों शामिल हुए, जिसमे जिले से तेजवापुर से शिक्षिका हिमानी पोरवाल, प्रीति मिश्रा व जरवल से सीमा मौर्या ने प्रतिभाग किया।

इस सम्बंध में जिला समन्वयक बालिका अनुराग शर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण द्वारा शिक्षकों को पपेट्री कला द्वारा कक्षा में संगीत, रोल प्ले, व नाट्यकला से शिक्षण के गुर सिखाये गये तथा पुतली कला की कक्षा में प्रयोगात्मक कौशल के बारे में विस्तृत रूप से समझाया गया।

भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन स्वायत्त संस्था सांस्कृतिक स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र (CCRT) द्वारा आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय प्रशिक्षण में शिक्षकों ने प्राथमिक विद्यालयों में कठपुतली कला के माध्यम से छात्रों को अधिक रोचक, प्रभावशाली और बाल-मनोवैज्ञानिक दृष्टि से पढ़ाने हेतु ज्ञाननर्जन किया। इसके अलावा सभी शिक्षक प्रतिभागियों को कुम्भलगढ़ के किला में शैक्षिक भ्रमण कराया गया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!