गन्ना किसानों को आईपीएल चीनी मिल ने किया 14 करोड़ 43 लाख रुपये का भुगतान
बहराइच। आईपीएल शुगर मिल ने 29 नवम्बर से 13 दिसम्बर तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान कर दिया है। 15 दिनों तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान किसानों के खाते में भेज दिया गया है। आईपीएल महाप्रबंधक टी.एस. राणा ने बताया कि पेराई सत्र 2025-26 में किसानों से 29 नवम्बर से 13 दिसम्बर तक खरीदे गए 03 लाख 64 हजार 236 कुन्तल गन्ने का भुगतान 14 करोड़ 43 लाख 90 हजार 770 रुपये उनके बैंक खाते में भेज दिया गया है,जो बुधवार तक किसानों के बैंक खातों में पहुंच जाएगा। उन्होंने किसानों से साफ सुथरा और ताजा गन्ना आपूर्ति तथा अस्वीकृत गन्ना मिल में न सप्लाई करने की अपील की।
