नकली शराब मिलने पर दुकान सील,सेल्समैन गिरफ्तार
बहराइच।विदेशी मदिरा एवं बियर की दुकान पर नकली शराब बेचे जाने की सूचना पर पहुंचे आबकारी निरीक्षक ने शराब की दुकान को शील करते हुए थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है।
जरवल कस्बा ब्लाक गेट के सामने कंपोजिट शराब की दुकान संचालित है।बीते मंगलवार को आबकारी निरीक्षक विपिन कुमार द्वारा दुकान का निरीक्षण किया गया। औचक निरीक्षक के दौरान दुकान के अन्दर बार कोड सहित अन्य शराब की बोतल पाई गई।
नकली शराब की बोतल में क्या था,इसकी जांच आबकारी विभाग द्वारा की जा रही है।
किसानों की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरेंगे भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष
प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आबकारी निरीक्षक की सूचना पर सेल्स मैन रुपईडीहा निवासी दिव्यांश जायसवाल पुत्र कुश जायसवाल को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। लाइसेंस धारी अनुराग जायसवाल की तलाश की जा रही है।विवेचक चौकी प्रभारी जरवल शिवम कनौजिया ने कि बताया मैक डावल, रम 1965,ग्रैंड ब्लेंडर सहित दर्जनों ब्रांड की शराब बोतल में फर्जी क्यूआर चिपका मिला था। दुकान शील करने के बाद सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
अपर मुख्य वन सरंक्षक डॉ. रेणु सिंह ने रसूलपुर दरेहटा व रूपईडीहा क्षेत्र का किया भ्रमण
