घाघराघाट पुल पर ट्रक खराब होने से लगा रहा जाम
बहराइच।बीच पुल पर अचानक एक ट्रक बिगड़ जाने से घाघरा घाट पुल के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया।सूचना पर पहुंची जरवलरोड व रामनगर की पुलिस जाम खाली करने का प्रयास कर रही है।
सोमवार शाम करीब 5:00 बजे संजय सेतु घाघरा घाट पुल के बीचो-बीच गाना लगा ट्रक जो बाराबंकी की तरफ जा रहा था। अचानक बीच पुल पर ही बिगड़ गया। ट्रक के बिगड़ते ही जरवलरोड हुआ बाराबंकी की तरफ करीब तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
जाम लगने से सैकड़ो की संख्या में छोटे व बड़े वाहन फंसे रहे। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बीच पुल पर बिगड़े ट्रक को सही कराया जा रहा है। शीघ्र ही यातायात बहाल करवा दिया जाएगा।
