सपा नेता ने SIR के संबंध में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
बहराइच। सपा नेता ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर मतदाता पुनरीक्षण अभियान की विस्तृत जानकारी ली। पार्टी कार्यकर्ताओं को SIR पुनरीक्षण अभियान के बारे में बताया और लोगों का सहयोग करने की अपील की।
समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष लक्ष्मी नरायन यादव ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान के सम्बंध में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कैसरगंज विधानसभा के सपसा दिकोलिया,अलीनगर, जतौरा,अटवा,तप्पेसिपाह, रेवढा नौशहरा में बैठक किया।पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता पुनरीक्षण अभियान (SIR) के बारे में विस्तृत जानकारी दी। श्री यादव ने चुनाव आयोग द्वारा भरे जा रहे SIR फार्म के बारे में पार्टी कार्यकर्ताओं को समझाया और कार्यकर्ताओं से मतदाताओं का सहयोग कर SIR फार्म भरवाने की अपील की।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने अपने क्षेत्रों में शत प्रतिशत मतदाताओं का SIR फार्म भरवाने को कहा,जिससे आगामी चुनाव में पार्टी मजबूत हो।इस अवसर पर विवेक मिश्रा, राकेश राव, अतीक अहमद, सुनील यादव ,राधेश्याम यादव, शंकर वर्मा ,डॉ राज किशोर वर्मा, पिंटू सिंह समेत कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
