एसडीएम न्यायालय पर पेशी पर गए मुल्जिम को आरक्षी ने कोर्ट परिसर में लात घूंसों से पीटा,कार्यवाही के लिए एसडीएम ने डीएम,एसपी व सीओ को भेजा पत्र

0
IMG-20241107-WA0005
Spread the love

बहराइच। गुरुवार को शाम लगभग 6 बजे एसडीएम कोर्ट परिसर कैंसरगंज के यहां पेशी पर लाए गए मुल्जिम को दीवान ने अचानक मारना पीटना शुरू कर दिया।बचाव में आए अधिवक्ता से भी अभद्र व्यवहार किया।एसडीएम ने कार्यवाही के लिए डीएम,एसपी को पत्र लिखा है।

किसानों की समस्याओं को लेकर सड़क पर उतरेंगे भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष

जरवलरोड के ग्राम सभा तप्पेसिपाह के मजरा महरापुरवा निवासी तिलक राम पुत्र सुंदर लाल, कुलदीप पुत्र कुन्नू को शान्ति भंग में गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट कैसरगंज में पेश किया गया।आरोप है कि अज्ञात कारणों से नाराज जरवलरोड थाने के दीवान रणजीत सिंह ने आरोपी को कोर्ट परिसर के अंदर ही गालियां देते हुए लात घूंसों से पिटाई कर दी।कोर्ट परिसर में अचानक मार पीट से हंगामा मच गया।

एसडीएम नानपारा मोनालिसा जौहरी ने पकड़ा अवैध बालू से भरा ट्रक

बीच बचाव करने पहुंचे अधिवक्ताओं के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। कोर्ट परिसर में मारपीट की घटना से नाराज उप जिला मजिस्ट्रेट कैसरगंज अखिलेश कुमार सिंह ने दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी कैसरगंज को पत्र भेजकर आरक्षी द्वारा अपने पदीप दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही तथा अनुशासन हीनता माना है।

रामगांव पुलिस व स्वाट टीम की अपराधी से हुई मुठभेड़,पैर पैर में लगी गोली,गिरफ्तार

प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड संतोष कुमार सिंह ने बताया गुरुवार को गिरफ्तार अभियुक्तों को कैसरगंज उप जिला मजिस्ट्रेट कोर्ट पर दीवान रणजीत सिंह व अन्य सिपाहियों के द्वारा प्रस्तुत किया गया था।कार्यवाही के लिए पुलिस अधीक्षक बहराइच को पत्र लिखा गया है। विभागीय जांच के बाद पुलिस कर्मियों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

बहराइच-जरवलरोड नई रेल लाइन की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार, कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!