लूट के अभियुक्तों से पुलिस मुठभेड़,पैर में लगी गोली,गिरफ्तार, लूट की बाइक,तमंचा कारतूस बरामद
बहराइच। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी व क्षेत्राधिकारी नानपारा पहुप सिंह के निर्देशन में नानपारा पुलिस टीम को बडी सफलता मिली है।
दिनांक 08.12.2025 को थाना नानपारा में वादी मुकदमा मो0शमीम पुत्र अमीन नि0 पुरानी बाजार बाबागंज थाना रुपईडीहा बहराइच से उसकी मोटरसाइकिल व 5100 रूपये अज्ञात व्यक्तियों द्वारा लूटने की घटना के संदर्भ में थाना नानपारा पर मु0अ0स0- 537/2025 धारा 309(4) BNS पंजीकृत किया गया था । पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा घटना के अनावरण हेतु गठित टीम को सख्त दिशा निर्देश दिये गये थे । जिसके क्रम में पुलिस टीम द्वारा विविध उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से साक्ष्य संकलन व विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही थी कि आज दिनांक 14.12.2025 को उक्त घटना के सम्बन्ध में मुखबिर खास द्वारा थाना नानपारा पुलिस टीम को सूचना दी गयी कि विगत दिनों लूट की घटना से सम्बन्धित 02 अभियुक्त उक्त घटना में लूटी गई मोटर साइकिल के साथ नेपाल क्षेत्र निकलने वाले हैं । उक्त सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी नानपारा व पुलिस टीम हाडा बसेरी नहर के पास पुलिया पर चेकिंग की कार्यवाही प्रारम्भ की गई । उसी समय एक मोटरसाइकिल पर सवार 02 व्यक्ति दूसरी तरफ़ से आ रहे थे, पुलिस की टीम द्वारा उन्हें रोकने पर तत्काल मोटर साइकिल सवारों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमले की नियति से फायरिंग शुरू कर दी, पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में एक व्यक्ति दीपक कश्यप पुत्र ध्यानचन्द्र कश्यप के बांये पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा व्यक्ति फैयाज पुत्र अजीज अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया । घायल अभियुक्त से कड़ाई से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि वह जनपद श्रावस्ती का रहने वाला है तथा अपने एक फरार साथी व 02 अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देता था । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त दीपक कश्यप के पास से घटना में लूटी गयी मोटरसाइकिल व एक तमंचा व दो खोखा कारतूस और एक जिन्दा कारतूस बरामद हुआ । घायल अभियुक्त को फिलहाल इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया व उसका दूसरा साथी जो फरार है व प्रकाश में आये अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा काम्बिंग की जा रही है । अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
अनावरित अभियोग का विवरण
मु0अ0सं0 537/2025 धारा 309(4), 317(2) बीएनएस
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
1. दीपक कश्यप पुत्र ध्यानचन्द्र कश्यप निवासी चन्द्ररावां थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0स0 1102/2016 धारा 393 भादवि थाना भिनगा जनपद श्रावस्ती
2. मु0अ0स01231/2016 धारा 34,392,411 भादवि थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती
3. मु0अ0स01284/2016 धारा 3/25 आर्मस एक्ट थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती
4. मु0अ0स01749/2016 धारा 3(1) गैगेस्टर अधिनियम थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती
5. मु0अ0स0 120/2022 धारा 323,504,506 थाना गिलौला जनपद श्रावस्ती
6. मु0अ0स0 190/2025 धारा 309(6),317(2),61(2) बीएनएस थाना पयागपुर जनपद बहराइच
7. मु0अ0स0 537/25 धारा 209(4)/317(2) बीएनएस थाना को0 नानपारा जनपद बहराइच
फरार अभियुक्त का विवरण
2. फैयाज पुत्र अजीज निवासी म0नं0-615/617 गायत्रीनगर थाना मड़ियाव सीतापुर रोड जनपद लखनऊ ( मौके से फरार)
आपराधिक इतिहास-
1. मु0अ0स0 279/2023 धारा 380,411 भादवि थाना मड़ियाव जनपद लखनऊ
2. मु0अ0स0 407/2023 धारा 380,457,411 भादवि थाना मड़ियाव जनपद लखनऊ
3. मु0अ0स0 440/2023 धारा 379 भादवि थाना मड़ियाव जनपद लखनऊ
4. मु0अ0स0 537/25 धारा 209(4)/317(2) बीएनएस थाना को0 नानपारा जनपद बहराइच
गिरफ्तारी का स्थान व समय
थाना क्षेत्र नानपारा अन्तर्गत हाड़ा बसहरी से साईफन नहर वाले रास्ते के पास समय करीब 01.40 बजे
बरामद माल का विवरण
1. 01 अदद अवैध तमंचा 315 बोर, 02 अदद खोखा कारतूस व 01 अदद जिन्दा कारतूस
2. 01 अदद मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेण्डर
पुलिस टीम का विवरण
1. प्रभारी निरीक्षक श्री राजनाथ सिंह थाना कोतवाली नानपारा जनपद बहराइच
2. एसओजी प्रभारी श्री मनोज सिंह
3. उ0नि0 श्री रामगोविन्द वर्मा थाना कोतवाली नानपारा जनपद बहराइच
4. उ0नि0 श्री पूर्णेश नरायण पाण्डेय थाना कोतवाली नानपारा जनपद बहराइच
5. उ0नि0 श्री धीरेन्द्र प्रताप सिंह थाना कोतवाली नानपारा जनपद बहराइच
6. उ0नि0 श्री मनीष यादव थाना कोतवाली नानपारा जनपद बहराइच
7. उ0नि0 श्री सुरपति त्रिपाठी थाना कोतवाली नानपारा जनपद बहराइच
8. उ0नि0 श्री सौरभ पाण्डेय थाना कोतवाली नानपारा जनपद बहराइच
9. उ0नि0 श्री राजेश्वर सिंह थाना कोतवाली नानपारा जनपद बहराइच
10. हे0का0 प्रमोद यादव थाना कोतवाली नानपारा जनपद बहराइच
11. हे0का0 रितेश रावत थाना कोतवाली नानपारा जनपद बहराइच
12. हे0का0 रामप्रताप सिंह थाना कोतवाली नानपारा जनपद बहराइच
13. हे0का0 दयाराम साहनी थाना कोतवाली नानपारा जनपद बहराइच
14. का0 अमरेश बहादुर थाना कोतवाली नानपारा जनपद बहराइच
15. का0 अवधेश यादव थाना कोतवाली नानपारा जनपद बहराइच
व एसओजी टीम
