जननायक ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

0
IMG-20241107-WA0005
Spread the love

बहराइच।शनिवार की सुबह करीब 9 बजे ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।स्टेशन मास्टर की सूचना पर आरपीएफ और जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी।

जरवलरोड रेलवे स्टेशन के अपलाइन पर दरभंगा से अमृतसर तक चलने वाली सुपरफास्ट जननायक (5211) ट्रेन की चपेट में आने से सूबेदार यादव पुत्र छोटे लाल यादव उम्र 37 वर्ष निवासी संतरीदासकुट्टी पोस्ट बदरौली थाना कैसरगंज बहराइच की कटकर मौत हो गई।

स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर आर.पी.एफ बुढवल और जी.आर.पी.गोण्डा की रेलवे पुलिस ने पहुंचकर कार्यवाही शुरू कर दी है। जी.आर.पी ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!