रामगांव पुलिस व स्वाट टीम की अपराधी से हुई मुठभेड़,पैर पैर में लगी गोली,गिरफ्तार
बहराइच। थानाध्यक्ष रामगांव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उनके क्षेत्र से एक अपराधी चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध असलहे के साथ में नेपाल की तरफ जाने वाला है। मुखबिर सूचना पर थाना रामगांव और स्वाट टीम की पुलिस द्वारा चिल्हारिया पुल के पास चेकिंग शुरू की गई। चेकिंग के दौरान एक KTM बाइक सवार उधर से आ रहा था।
लूट के अभियुक्तों से पुलिस मुठभेड़,पैर में लगी गोली,गिरफ्तार, लूट की बाइक,तमंचा कारतूस बरामद
पुलिस टीम द्वारा उसे रोकने पर उसने पुलिस टीम पर जानलेवा हमले की नियति से फायर शुरू कर दिया। पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्यवाही में उसके बायें पैर में गोली लग गई और वह गिर गया।पुलिस द्वारा जब उसे पकड़ कर उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम अर्जुन सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी हल्दी रामपुर थाना उभाँव जनपद बलिया हाल पता लखैया थाना मल्हीपुर जनपद श्रावस्ती बताया ।
एएसपी नगर ने किया जरवलरोड थाने का औचक निरीक्षण,फरियादियों से करें सौम्य ब्यवहार
उसके पास से एक अदद पिस्टल 32 बोर व दो अदद खोखा कारतूस व एक अदद मोटरसाइकिल KTM व जामा तलाशी से तीन अदद जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद हुआ है। प्राथमिक जानकारी में उसका 16 मुकदमों का विभिन्न जिलों में आपराधिक इतिहास पता चला है । उसे इलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बहराइच-जरवलरोड नई रेल लाइन की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार, कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार
