एएसपी नगर ने किया जरवलरोड थाने का औचक निरीक्षण,फरियादियों से करें सौम्य ब्यवहार

0
IMG-20251213-WA0001
Spread the love

बहराइच। अपर पुलिस अधीक्षक नगर अशोक कुमार सिंह ने शनिवार को जरवलरोड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाने की विभिन्न व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली का व्यापक परीक्षण किया।महिला हेल्पडेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र, आगन्तुक कक्ष, सीसीटीएनएस कक्ष, मालखाना, हवालात, बैरक सहित समस्त परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, रिकॉर्ड के रख-रखाव, तथा आगंतुकों के बैठने एवं सहायता की व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की।

इसके अतिरिक्त थाने पर नियुक्त उपनिरीक्षकों के साथ विवेचना निस्तारण, प्रार्थना पत्रों की जाँच, आईजीआरएस आदि अन्य विषयों पर मीटिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।श्री सिंह ने फरियादियों की समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर बल देते प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। थाने में उपलब्ध सुविधाओं को मानक के अनुरूप बनाए रखने तथा व्यवहार में सौम्यता को प्राथमिकता देने का निर्देश प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड संतोष कुमार सिंह को दिया।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!