डीएम व एसपी ने थाना रिसिया क्षेत्रान्तर्गत नवनिर्मित पुलिस चौकी कटिलिया का किया लोकार्पण

0
picture 00 (3) (6)
Spread the love

बहराइच । जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह की उपस्थिति में थाना रिसिया क्षेत्रान्तर्गत जनसहयोग से नवनिर्मित पुलिस चौकी कटिलिया का विधि विधान से पूजा अर्चना कर स्थानीय छात्र द्वारा फीता काट कर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री त्रिपाठी ने कहा कि नई पुलिस चौकी स्थानीय लोगों की सुरक्षा और सेवा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। चौकी के निर्माण से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था स्थापित होगी तथा आपातकाल की स्थिति में लोगों को नजदीकी पुलिस चौकी से सहायता मिल सकेगी।

साथ ही अपराध की रोकथाम में भी पुलिस चौकी की भूमिका अहम होगी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गणमान्य, सम्भ्रान्तजनों द्वारा चौकी परिसर में पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान का गायन भी किया गया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर अशोक कुमार सिंह, एसडीएम पयागपुर श्रीमती पूजा चौधरी, क्षेत्राधिकारी पयागपुर श्रीमती हर्षिता तिवारी, क्षेत्राधिकारी नानपारा पहुच सिंह, थाना प्रभारी पयागपुर करूणाकर पाण्डेय, चौकी प्रभारी गुरुसेन सिंह सहित पुलिस बल के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण एवं ग्रामीणजन व सम्भ्रांतजन मौजूद रहे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!