गन्ना किसानों के खातें में आइपीएल चीनी मिल ने किया 14 करोड़ 74 लाख रुपये का भुगतान
बहराइच। आईपीएल शुगर मिल ने खरीदे गए गन्ने का भुगतान शुरू कर दिया है। 28 नवंबर तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान किसानों के खाते में भेज दिया गया है। आईपीएल महाप्रबंधक टी.एस. राणा ने बताया कि पेराई सत्र 2025-26 में किसानों से 28 नवम्बर तक खरीदे गए गन्ने का भुगतान 14 करोड़ 74 लाख 4 हजार 668 रुपये उनके बैंक खाते में भेज दिया गया है,जो मंगलवार तक उनके बैंक खातों में पहुंच जाएगा। उन्होंने किसानों से साफ सुथरा और ताजा गन्ना आपूर्ति करने की अपील की।
ट्रांसफर के दो माह बाद भी चार्ज नही दे रहे सचिव,खाद न मिलने से किसान परेशान
बहराइच-जरवलरोड नई रेल लाइन की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार, कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार
